राम सेवक ने मिलाया भोजपुर विधान सभा में हाथो में हाथ

0
119

फर्रुखाबाद: कांग्रेस से भोजपुर विधान सभा प्रत्याशी राम सेवक सिंह ने तकरीबन आधा दर्जन गाँव का जोरदार दौरा किया जिसमे उनका समर्थको ने जोरदार स्वागत करते हुए पंजे से पंजा मिलाया|

[adrotate banner="3"]

राहुल की जन सभा का असर भोजपुर में भी बरकरार है बीते दिनों राम सेवक यादव की जहानगंज जनसभा में भरी भीड़ देख जहाँ राहुल ने पीट ठोकी थी वही उनके भाषण का असर भोजपुर विधान सभा में साफ़ दिख रहा है| आज राम सेवक यादव अपने दल बल के साथ अजिजलपुर, जहांगीरपुर, बंथल शाहपुर आदि गाँव में जाकर जबरदस्त दौरा किया|

इस दौरान राम सेवक यादव के साथ काफी भीड़ व उनके समर्थक थे जो जोरदार नारे बाजीकर कार्यकर्ताओं में जोश का संचार कर रहे थे| राम सेवक का सामना बसपा के महेश राठौर, जन क्रांति पार्टी के मुकेश राजपूत, समाजवादी पार्टी के जमालुद्दीन सिद्दीकी, व भाजपा के युवा प्रत्याशी सौरभ राठौर से होगा|

इस दौरान उस्मान खां पूर्व प्रधान अजिजलपुर, जावेद खां, मल्लन खां, मुस्ताक खां, ओम प्रकाश यादव, गौरी लाल, राम निवास पाल आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]