राम-रावण के भीषण युद्ध के बाद धराशायी हुआ दशानन, रामलीला ग्राउंड पर गूंजे राम के जयकारे

0
160

KAMALGANJ (FARRUKHABAD) : कमालगंज के फिरोजगांधी जनता इंटर कालेज मैदान में हुए राम रावण युद्ध को देखने के लिए भारी भीण जमा हुई। असत्य पर सत्य की विजय की रोमांचक घटना को देखने के लिए कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष सतीश दीक्षित भी पहुंचे।RAM - RAVAN

[adrotate banner="3"]

हर वर्ष की भांति दशहरा के दूसरे दिन कमालगंज में रावण दहन का आयोजन हुआ। रावण दहन से पूर्व रामलीला ग्रांउड में रोमांचक राम रावण युद्ध का मंचन किया गया। जिसको देखने के लिए कमालगंज नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भारी भीड़ एकत्रित हुई। राम रावण के भीषण युद्ध के बाद भिभीषण के भेद खोलने पर राम का तीन रावण की नाभि में लगते ही दशानन धराशायी हो गया।RAM - RAVAN1

रावण के धराशायी होते ही रामलीला ग्राउंड पर जय श्री राम के नारे गूंजने लगे। धूं धूं कर रावण के पुतले में आग लगते ही पटाखों की गूंज में भ्रष्टाचार व असत्य रूपी रावण का विलोप हो गया और राम विजय प्राप्त करके अध्योध्या के लिए वापस अपने रथ पर सवार होकर चल दिये।SATEESH DIXIT - RAMLEELA

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

राम, लक्ष्मण सीता रथ पर सवार होकर तपस्वी वाले बाग तक जुलूस के रूप में आये। तपस्वी बाग में रामलीला की समाप्ति की गयी। इस दौरान सतीश गुप्ता, सतीश दुबे भी मौजूद रहे। महिला थानाध्यक्ष व थानाध्यक्ष कमालगंज फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।AAG

[adrotate banner="2"]