राम बारात पर जगह-जगह पुष्प वर्षा

0
130

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मंगलवार की देर शाम श्रीराम विविध कला केंद्र ने श्रीराम बारात की शोभा यात्रा निकालकर राम और सीता का विवाह संपन्न हुआ| जिसमें छोटे रूप से नगर दर्शन के लिए राम,लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न की शोभायात्रा बारात के रूप में निकाली गई|  नगर के मार्गों पर भगवान राम की जगह-जगह आरती उतारी गई| राम बारात में कुल 42 रथों पर बाराती सबार थे|
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के उपध्यक्ष पंडित अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, संजय गर्ग सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति प्रभु राम की आरती उतारी नगर के प्रमुख मार्ग चौक, घुमना, नाला मछरटटा एवं लोहार रोड होते हुए श्री राम बारात गुजरेगी|  सनातन धर्म में विवाह समारोहों के शुभारंभ का संदेश देते हुए दर्शाया कि दांपत्य सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण संस्कार है और इसे बड़ी से बड़ी शक्ति भी तोड़ नहीं सकती है। भगवान राम का चरित्र इसी संस्कारित जीवन की प्रेरणा देता है।श्रीराम बारात शोभायात्रा का शुभारंभ करते हुए श्रीराम विविध कला केंद्र के निदेशक विजय दुबे (मटर लाल) ने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति के संस्कार चिरस्थाई होते हैं। भगवान श्रीराम के दांपत्य जीवन में कितने उतार-चढ़ाव आए, लेकिन श्रीराम और सीता का दांपत्य जीवन अटूट रहा। सनातन संस्कृति को आत्मसात करने का संदेश देती है। बरात में इस बार केरल की मशहूर में अर्धनारीश्वर का स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहा| अध्यक्ष लालजी टंडन, मंत्री कपिल गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक वर्मा, मंत्री सीपी तिवारी, रामजी दीक्षित आदि भी रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]