राम आए हैं: दुल्हन की तरह सजाये गये घर-प्रतिष्ठान, सरकारी इमारतें भी जगमग

0
269



फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अयोध्या के राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर वासियों ने खास तैयारियां की हैं। जहां मंदिरों की साफ सफाई के बाद पूजा
अर्चना की विशेष तैयारी है, जबकि घरों से लेकर बाजार तक सभी को भगवा रंग में सजाया गया है। रंग बिरंगी लाइटों से सरकारी भवन के साथ ही घरों की सजाबट की गयी| जिला पंचायत भवनकी सजाबट देखनें लायक थी| जिला पंचायत पर दीप जलाकर दीपावली भी मनायी गयी|


राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर शहरवासियों में उत्साह चरम पर है। पूरा शहर केसरिया रंग में रंग गया है। मंदिरों का भव्य श्रंगार किया जा रहा है। सभी मुख्य चौराहों की सजावट करायी गयी है| जिसमे रंगीन लाइटे लगायी गयीं हैं| बाजार फूलों से सजे और लाइटों से जगमग हैं। जगह-जगह रंगोली सजाई गई है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन जिला प्रशासन भी भव्य कार्यक्रम की तैयारी में हैं। जिला पंचायत भवन फतेहगढ़ को भी दुल्हन
की तरह संगीन लाइटों से सजाया गया| मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा के साथ ही पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव, भाजपा नेता सचिन सिंह यादव आदि नें दीप जलाकर पूरे जिला
पंचायत को रोशन कराया | भगवान श्रीराम की आरती उतारी |इसके बाद अतिशबाजी भी चलायीं गयी|

जिला पंचायत में अखंड रामायण का पाठ
जिला पंचायत कार्यालय परिसर में भाजपा नेता सचिन यादव की देखरेख में अखंड पाठ का आयोजन किया गया| जिसका समापन सोमवार दोपहर को होगा| इसके बाद प्रसाद का वितरण किया जायेगा|


[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]