कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने योग गुरू रामदेव के रामलीला मैदान पर चल रहे दूसरे आंदोलन की चुटकी लेते हुए आज कहा कि रामलीला हर साल होती है।
[adrotate banner="3"]
खुर्शीद ने यहां संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि रामलीला हर साल होती है। इसी तरह लोकतंत्र में लोगों की अलग अलग राय होती है, जो वे नियमित तौर पर प्रदर्शित करते हैं।
रामदेव ने अपने समर्थकों के साथ तीन दिन का अनशन आज से शुरू किया है जो रामलीला मैदान में हो रहा है।
[adrotate banner="2"]


