रामलला के दरबार में कल मत्था टेकेगी यूपी कैबिनेट

0
187

लखनऊ:कल यानी रविवार को राज्य सरकार अयोध्या में होगी। भाजपा व अन्य दलों के सभी विधायक एवं विधान परिषद सदस्य व आयोगों के पदाधिकारीगण रामनगरी आएंगे।जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी आरंभ कर दी है।राज्य सरकारों की कैबिनेट का अयोध्या दौरा एक फरवरी से ही प्रस्तावित था, लेकिन अयोध्या में श्रद्धालुओं की अत्याधिक संख्या के दृष्टिगत इस दौरे को री-शेड्यूल किया गया है।यूपी कैबिनेट व विधायकों का अयोध्या दौरा पहले एक फरवरी को प्रस्तावित था जो अब 11 फरवरी को होगा। कल सीएम योगी अपने मंत्रियों संग रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।ऐतिहासिक समारोह के पहले भव्य-दिव्य-नव्य अयोध्या के सपने को साकार करने के लिए योगी सरकार ने पिछले साढ़े छह वर्ष में न सिर्फ रात-दिन एक किया लगभग 80 माह में 49 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं से पूरी अयोध्या को बदल दिया। परियोजनाओं को साकार रूप में लाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब तक 65 बार अयोध्या जा चुके हैं। सत्ता संभालने के दो माह के अंदर ही नौ मई, 2017 को योगी कैबिनेट ने अवधपुरी के चहुमुखी विकास के लिए अयोध्या और फैजाबाद नगर पालिका परिषद को मिलाकर नगर निगम बनाने का अहम निर्णय किया गया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]