रामरतन शाक्य सहित 53 शाक्य वोट भाजपा से सपा में शामिल

0
134

Alok Shakyaफर्रूखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष रामरतन शाक्य आज सांय पार्टी छोड़ कर समर्थको सहित समाजबादी पार्टी कें शामिल हो गये। उन्होंने 53 समर्थको की सूची जारी कर सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लिया है|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
उन्हे साइकिल पर सवार कराने में उनके भांजे एवं सूवे के राज्यमंत्री आलोक शाक्य की प्रमुख भूमिका रही। श्री शाक्य ने बताया कि उन्होने पूव विधायक सुशील शाक्य को 3 बार चुनाव लड़ाया। भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत, पूर्व सासंद रामबक्स वर्मा, पूर्व सासंद साक्षी जी महाराज के चुनाव कार्यालय प्रभारी रहे। उन्होने कहा कि भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत कहते है कि वह शाक्य, कुशवाहा समाज के वोट के बिना ही चुनाव जीत जायेगे। उनको ब्राह्मणो के भी वोट नही चाहिए। इसी लिए कल्याण सिंह की सभा में कन्नौज के भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक को बोलने तक का मौका नही दिया गया। श्री शाक्य के साथ डा० संजीव मौर्य, डा० जितेन्द्र, प्रधान प्रदीप शाक्य, सत्यदेव शाक्य, दयाराम शाक्य, सियाराम शाक्य, रामकेश्व, बाबा जागन, मंसाराम शाक्य, अरविन्द कुशवाहा, पूर्व प्रधान नेकराम शाक्य, परूषराम शाक्य, संजीव शाक्य आदि सैकड़ो लोगो के नाम का उल्लेख किया गया। इस मौके पर मंत्री तोताराम शाक्य, सतीश दीक्षित एडवोकेट, प्रत्याशी रामेश्वर सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, महामंत्री सुरेन्द्र सिंह गौर, जिला प्रेस प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, विसवास गुप्ता, रजत क्रांतिकारी, नागेन्द्र शाक्य, डा0 सुबोध यादव एडवोकेट आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]