रामबारात निकालनें की रणनीति पर किया मंथन

0
198

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रविवार को नगर के लोहाई रोड स्थित भारतीय पाठशाला में श्री आदर्श रामलीला मण्डल की बैठक कर रामबारात की रणनीति पर विचार किया गया|
अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में बैठक में कमेटी के संरक्षक रहे श्रीप्रकाश दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उनके स्वर्गवास से रिक्त हुए पद पर अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ को संरक्षक मण्डल में जगह मिली| इसके साथ ही कमेटी में कोई भी बदलाव ना होनें के प्रस्ताव पर भी मोहर लगी| श्री रामलीला का कार्यक्रम 30 सितम्बर गुरुवार को गणेश पूजन के साथ विधिवत प्रारम्भ होगा।
दिवंगत कमेटी के सभी सदस्य स्व.श्रीप्रकाश दीक्षित, पुरुषोत्तम शर्मा, कमल मिश्रा को श्रद्धांजलि दी गयी| सदस्य स्व.श्रीप्रकाश दीक्षित, कमल मिश्रा,पुरुषोत्तम शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की|  इस दौरान सूर्यप्रकाश भारद्वाज,  रामनिवास गुप्ता, दीपक मिश्रा, जयप्रकाश गुप्ता, कौशल किशोर दुबे,संजीव दीक्षित आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]