रामपुर प्रकरण पर मेरठ मंडल के वाल्मिकी वर्ग भी आक्रोशित

0
174

merath valmikiलखनऊ: रामपुर में अतिक्रमण हटाने के नाम पर वाल्मिकी बस्ती गिराने के विरोध में मुरादाबाद व बरेली मंडल के बाद मेरठ मंडल का वाल्मिकी वर्ग भी आ गया है। रामपुर प्रकरण को लेकर मुजफ्फरनगर के जानसठ में वाल्मिकी वर्ग में भी आक्रोश है।

[adrotate banner="3"]

रामपुर में करीब 80 वाल्मिकी परिवार का घर गिराने के प्रकरण को लेकर मुजफ्फरनगर शहर का वाल्मिकी वर्ग भी काफी आक्रोशित है। इन लोगों ने आज जानसाठ में अपना आक्रोश प्रकट किया। वाल्मिकी वर्ग का कहना है कि रामपुर प्रकरण के विरोध में यह लोग मुजफ्फनगर शहर की सफाई की सफाई व्यवस्था ठप कर देंगे। राज्यपाल के संबोधन में एसडीएम को ज्ञापन देकर इन लोगों ने सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी।

रामपुर में वाल्मिकी बस्ती के मकानों को तोड़े जाने को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में हालात तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। वाल्मीकि समाज के संगठनों ने रामपुर समेत मुरादाबाद व बरेली मंडल में सफाई ठप करने का ऐलान कर दिया है। इससे रामपुर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। रामपुर में वाल्मीकि बस्ती के मकान बचाने को लेकर अनशन जारी है। कल ही शाहजहांपुर में इस प्रकरण पर नगर विकास मंत्री आजम खां का पुतला फूंका गया था।

रामपुर में कल अनशन पर बैठे लोगों को जांच के लिए अस्पताल ले जाए जाने पर धरना स्थल का माहौल गरमा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि अगर अनशन पर बैठे लोगों को जबरन उठाया गया तो वाल्मीकि बस्ती की महिलाएं अनशन पर बैठ जाएंगी। कल भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष अटल वाल्मीकि, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मंजू दलेर, राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश वाल्मीकि व पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन वाल्मीकि बस्ती पहुंचे।

[adrotate banner="2"]