रामनवमी पर घर-घर देवी के रूप में पूजी गई कन्याएं

0
186

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) चैत्र रामनवमी का पावन पर्व रविवार को हवन-पूजन के बीच मनाया गया। देवी मंदिरों पर रामनवमी के दिन सुबह से ही हवन में आहुतियां दी गईं और प्रसाद बांटा गया। नौ दिन व्रत रखने वालों ने कन्या भोजन करवाया। दोपहर बाद मंदिरों पर राम जन्मोत्सव का कार्यक्रम हुआ। कई स्थानों पर शाम को भंडारा भी लगाया गया।
जिले में चैत्र रामनवमी पर्व पर रविवार को सुबह से ही देवी मंदिरों पर भीड़ उमड़ी। बढपुर शीतला माता मन्दिर, गुरुगाँव देवी मन्दिर, वैष्णो देवी मन्दिर, गमादेवी मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों पर सुबह से सामूहिक हवन का कार्यक्रम हुआ। मंदिरों पर कन्याओं को भोजन कराकर प्रसाद बांटा गया। दोपहर बाद राम जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। शाम को कई स्थानों पर भंडारा भी लगा। वहीं मठिया देवी के मंदिर पर भी सुबह से लेकर शाम तक विविध आयोजन हुए। यहां दिन भर हवन हुआ। श्रद्धालुओं ने दान देकर पुण्य अर्जित किया। रामनवमी पर घर-घर में भी देवी के रूप में कन्याओं को पूजा गया। लोगों ने कन्याओं को उपहार वितरित किए। नवरात्र संपन्न होने पर लोगों ने घरों में प्रसाद के रूप में हलवा पूरी बनाया। लोगों को कन्याएं तलाशने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके लिए लोग इधर-उधर दौड़ते नजर आए। कन्या भोज के लिए कन्याओं को एकत्र करना भक्तों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन कराने के बाद स्वेच्छा से कन्याओं को पैसे, कपड़े व श्रृंगार की सामग्री वितरित की।
 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]