रामनगरिया मेले पर बाबाओ की चिलम पर रोक! नहीं बिकेगा मसाला, बीड़ी, सिगरेट

0
128

chilamफर्रुखाबाद: गंगा तट पर माघ माह में कल्पवास करने के लिए रहने जा रहे श्रद्धालु और मनोरंजन के लिए पहुचने वाले तम्बाकू के शौकीनों के लिए बुरी खबर है| पवित्र गंगा तट पर मेले में लगने वाली दुकानो पर बीबी सिगरेट, गुटका, तम्बाकू पर तो प्रतिबंध रहेगा ही पीने वालो पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी| सबसे बड़ा संकट चिलम पीने वाले बाबाओ पर आ सकता है| जिलाधिकारी ने मेले में धूम्रपान पर रोक लगा दी है|

[adrotate banner="3"]

रामनगरिया मेले के उद्घाटन से पूर्व तैयारिया देखने पहुंचे जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने मेले की व्यवस्थाओ का जायजा लिया| मेले में सीसीटीवी से कड़ी निगाह राखी जाएगी| सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी| वहां स्टैंड का इस बार ठेका किसी को नहीं दिया गया है| सरकारी कर्मचारी ही मेले में वाहनो से वसूली कर सकेंगे| मेला आयोजन समिति के सचिव एसडीएम सुनील कुमार वर्मा ने निर्णय लिया है कि मेला समिति की और से मेले में मसाला पुड़िआ आदि गंदगी की सफाई हर समय करायी जाएगी|

[adrotate banner="2"]