फर्रुखाबाद: आचार सहिता ने आम आदमी से लेकर अधिकारी तक को अपने शिकंजे में बुरी तरह से जकड रखा है| रामनगरिया मेले का उद्घाटन करने पहुंचे जिलाधिकारी सच्चिदानंद दुबे ने भाषण को लेकर एक अधिकारी को जमकर हड़का दिया|
[adrotate banner="3"]
आज रामनगरिया मेले का उद्घाटन का दिन था जिसको लेकर अधिकारी व पुलिस व्यवस्थाओं में लगे थे दूर-दूर से आये साधु संत व नागरिक उद्घाटन समारोह का इंतिजार बेसब्री से कर रहे थे जिला अधिकारी के पहुँचने के बाद कार्यक्रम में बच्चो ने नृत्य प्रस्तुत किया तत्पश्चात संचालक ने व्यापार नेता अरुण प्रकाश ददुआ को मंच पर भाषण देने के लिए बुलाया जिसपर जिलाधिकारी सच्चिदानंद दुबे संचालक पर जमकर बरसे जिलाधिकारी को लालपीला देखकर अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने मौके की नजाकत देख वापिस बैठना ही उचित समझा|
[adrotate banner="2"]


