रामनगरिया में डियूटी लगाने को पीआरडी जबानों का प्रदर्शन

0
203

फर्रूखाबाद:मेला रामनगरिया में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष डियूटी ना लगने से खफा होकर पीआरडी जवानों ने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर डीएम को मांगपत्र सौंपा।
जिला युवा कल्याण एंव प्रादेशिक विकासदल के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व मे कई सैकड़ा पीआरडी जवान कलेक्ट्रेट पंहुचे और नारेबाजी कर डीएम को मांगपत्र सौंपा। जिसमे दर्शाया कि मेला श्रीरामनगरिया में प्रतिवर्ष पीआरडी जवानो की डयूटी लगती चली आ रही है। इस बार हम लोगों की डयूटी नही लगायी गयी। अधिकारी का कहना है कि अनुमति नहीं मिली है। जिस पर डीएम ने जांच कराकर कार्यवाई कराये जाने का भरोसा दिया है। इस दौरान प्रदीप कुुमार,रामऔतार,तिलक सिंह,प्रेमचंद्र,जगदीश प्रसाद, हरीराम, रामविलास, ओमकार सिंह, राजकुमार,आदि पीआरडी जवान मौजूद थे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]