रामगोपाल के सामने उर्मिला ने दिखाई ताकत

फर्रुखाबाद: कादरीगेट स्थित एक गेस्ट हाउस में सपा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करने आये समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने आज सम्मलेन में पहुंचकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा| वहीं सपा नेता उर्मिला राजपूत ने राष्ट्रीय महा सचिव के सामने अपनी ताकत का एहसास कराया|

सुबह करीब ११ बजे शुरू हुए सपा के कार्यकर्ता सम्मलेन को समोधित करने के लिए फर्रुखाबाद आये राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के साथ मंच पर पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, सपा के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, विधायक नरेन्द्र सिंह यादव, सदर प्रत्याशी सतीश दीक्षित सम्मलेन को सबोधित करने के लिए बैठे थे|

रामगोपाल यादव ने किसी बात को लेकर उर्मिला समर्थक की जमकर क्लास लगाई व उसे जिलाध्यक्ष द्वारा पार्टी से तत्काल निष्कासित करने का आदेश दिया| भारी संख्या में उर्मिला समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की| जिससे सपा पर एकबार फिर उर्मिला की पकड़ मजबूत होती नजर आई|

उन्होंने चारों विधान सभाओ के समस्त कार्यकर्ताओं को खडा कर परिचय लिया व् केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर विरोधाभाषीय भाषण दिए| चारों विधान सभाओं के प्रत्याशी अपनी-अपनी ताकत का एहसास कराते नजर आये| सपा का भारी हुजूम देखकर प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से भी कड़े इंतजाम किये| वहीं सपा कार्यकर्ता रंजीत चक कादरीगेट से रामगोपाल यादव के पैरों तक दंडवत करते हुए उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे| रामगोपाल यादव ने रंजीत चक से उसका नाम पूंछ्कर लिखित में समस्या बताने को कहा|

इस दौरान सरल दुबे, चन्नू यादव, विश्वास गुप्ता, पूर्व विधायक अरविन्द प्रताप, अरशद जमाल, राशिद जमाल सिद्दीकी, दृगपाल सिंह यादव बाबी व अवधेश यादव, सचिन यादव लव, पूर्व जिला सचिव जीतेन्द्र यादव सिरौली आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे| सञ्चालन मुन्ना यादव ने किया|