फर्रुखाबाद :(राजेपुर) रविवार की सुबह उधारी का तकादा करने साइकिल से डबरी गांव के लिए निकले सीमेंट कारोबारी का शव संदिग्ध हालात में रामगंगा पुल के किनारे सोमवार को पड़ा मिला। घटनास्थल के नजदीक ही उनकी साइकिल मिल गई है। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी।
थानाक्षेत्र के जैनापुर निवासी वीरपाल सिंह (50) की गांव में ही सीमेंट और खाद की दुकान है। वह रविवार को सुबह करीब 9 बजे दुकान की उधारी का तगादा करने डबरी साइकिल से गये थे। देर शाम तक वापस घर न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। वीरपाल सिंह की बरेली हाइवे पर निर्माणाधीन दुकानों पर रविवार को लेंटर पड़ रहा था।
सोमवार दोपहर शाहजहांपुर जनपद के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के गांव बझेरा के ग्रामीणों ने रामगंगा में शव पड़ा देखा। बझेरा में रह रहे उनके रिश्तेदारों ने परिजनों को टेलीफोन से सूचना दी। परिजन वीरपाल के शव को घर ले आये। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। वीरपाल ¨सह के दो बेटे आनंद(22), आजाद(16) तथा बेटी अंजली(20) हैं। थानाध्यक्ष मनीष कुमार यादव ने बताया कि घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
रामगंगा में पड़ी मिली सीमेंट व्यवसायी की लाश
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


