रानी के दिल पर आज भी आदित्य का राज

0
161

बॉलीवुड की रानी इन दिनों अपनी फिल्मों के लेकर नहीं बल्कि अपनी शादी की चर्चाओ को लेकर है। वजह वो ही एक डायरेक्टर आदित्य चोपडा़। जिनके साथ वक्त बिताने के लिए रानी इन दिनों लंदन में हैं।

[adrotate banner="3"]

आपको बता दें कि आदित्य के पापा लंबे अरसे के बाद शाहरूख और कैट को लेकर फिल्म बना रहे हैं। फिल्म लंदन में शूट हो रही है। इस सिलसिले में आदित्य लंदन में अपने पापा की हेल्प करने पहुंचे हैं। लेकिन इस बार उनके साथ रानी भी हैं। खबर है कि चोपड़ा परिवार ने धीरे-धीरे ही सही लेकिन रानी को अपना लिया है।

अब आदित्य की पहली पत्नी पायल वाली भी समस्या सुलझ चुकी है ऐसे में माना जा रहा है कि रानी और आदित्य इस साल के अंत में शादी कर लेंगे। आपको बता दें कि इसी महीने की 21 तारीख को रानी ने अपना जन्म दिन मनाया वो भी चोपड़ा परिवार के साथ।

लंदन की बेहद खूबसूरत शाम में रानी ने अपना बर्थडे केक काटा, जिसके गवाह बने बॉलीवुड का सबसे टैलेंटड चोपड़ा परिवार। इसलिए यह बातें जोर पकड़ने लगी है कि रानी, इस साल रीयल लाईफ में आदित्य की पत्नी बन जायें।

[adrotate banner="2"]