रात दस बजे के बाद पटाखे चलाने पर रहेगी पुलिस की नजर

0
168

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अस्थाई पटाखे लगानें के लिए स्थान चयन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे सख्त निर्देश दिये गये कि दीपावली को रात 10 बजे के बाद पटाखे चलाने की अनुमति नही होगी|
दीपावली में खासकर बच्चे पटाखे जलाकर पर्व मनाते हैं, वहीं बड़े भी बच्चों के साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं। इसके चलते पर्व में पटाखे का महत्व बढ़ जाता है। प्रतिवर्ष फर्रुखाबाद में क्रिश्चियन कालेज मैदान में और फतेहगढ़ के नवदिया मुख्य मार्ग पर पटाखे की दुकानें लगती हैं| दीपावली को चंद दिन शेष हैं| जिसके चलते डीएम नें एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे उन्होंने बताया कि  इस बार रात 10 बजे तक पटाखे फोड़ने की अनुमति है। इसके चलते पुलिस भी चौकस रहेगी। उन्होंने समस्त थाना प्रभारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन करानें के निर्देश दिये|  पटाखों की अस्थाई दुकानों पर भी मानक पूरे होनें दो दुकानों के बीच में 3 मीटर दूरी का पालन किया जाने के आदेश भी दिये| चयनित जगहों पर सभी क्षेत्राधिकारी और उपजिलाधिकारी भ्रमण करें|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]