रात को प्रेमिका के कमरे में लेटे युवक को पुलिस ने पकड़ा

0
114

Loversफर्रुखाबाद : प्यार का भूत जब किसी पर सबार होता है तो वह समाज और कानून को नही देखता वह तो सिर्फ एक दूजे के लिये ही कुछ कर गुजरने की चाहत रखता है | प्यार में हिम्मत भी खूब आ जाती है | जिसका जीता जागता उदाहरण कमालगंज में देखने को मिला | जब प्रेमिका ने खुद ही कमरे का दरवाजा खोल कर प्रेमी को अपने कमरे के अन्दर बुला लिया और कुछ समय के बाद परिजनों को जब पता चला तो प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
कमालगंज थाने के ग्राम फतेउल्लापुर निवासी प्रेमिका का प्रेम प्रसंग गाँव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था| लेकिन दोनों को मिलने व बात करने का ठीक मौका नहीं मिल प् रहा था| दोनों मिलने की फिराक में थे, दोनों ने एक योजना तैयार की |
बीती रात मौका मिल गया तो प्रेमिका ने प्रेमी के पास फोन लगाया और उसे अपने घर पर बुला लिया प्रेमी को पहुचे हुये अभी कुछ ही समय हुआ था की प्रेमिका के परिजनों को जानकारी हो गयी फिर क्या था परिजनों ने पहले युवक की जमकर पिटाई कर दी और बाद में उसे थाना पुलिस के हवाले कर दिया | युवती एक काग्रेस के नेता की रिश्तेदार बतायी गयी है |

[adrotate banner="3"]

पकड़ा गया युवक हरदोई से इंटर के पेपर दे रहा है , शुक्रवार को पुलिस उसे पेपर दिलाने हरदोई लेकर गयी थी |
थाना प्रभारी मोहम्मद मुस्लिम खान ने बताया की लड़की के परिजनों की तहरीर अभी नही मिली है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी

खेत में मिट्टी लेने गयी युवती गायब, अपहरण की चर्चा

खेतों में मिट्टी लेने गई किशोरी को दिन-दहाड़े अगवा कर लिया गया। । ग्राम बहादुरपुरा निवासी सुरेशचंद्र की 15 वर्षीय पुत्री सीमा(परिवर्तित नाम) अपने 9 वर्षीय भाई अखिलेश के साथ टीले से मिट्टी लेने गई थी। दिन के करीब एक बजे गांव के ही गजराज का बेटा बृहमानंद अपने साथी के साथ वहां पहुंच गया और सीमा को लेकर चला गया |
विरोध करने पर अखिलेश को मार पीटकर भगा दिया। सीमा की मां रामरोशनी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए 3 बजे ही थाने में शिकायती पत्र दे दिया। सायं 6.15 बजे जब एसओ मुस्लिम खां से जानकारी की गई। तब उन्होनें बताया कि ऐसी कोई घटना उनकी जानकारी में नहीं है।

[adrotate banner="2"]