राज्य सरकार के मंत्री के दबाव में पुलिस नहीं कर रही आरोपियों की गिरफ्तारी: सुशील शाक्य

0
132

फर्रुखाबाद: बीते 4 दिन पूर्व दो पक्षों में हुए आपसी घमासान के बाद मचे बबाल के बाद पुलिस अब पूरी तरह से सत्ताधारी पार्टी के दबाव में आ गयी है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील शाक्य ने जेएनआई से कही। उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में वह डीआईजी और डीजीपी से भी बात करेंगे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की जायेगी।

[adrotate banner="3"]

विदित हो कि बीते चार दिन पूर्व दो पक्ष आरोप प्रत्यारोप के चलते आपस में भिड़ गये थे। जिसमें  पुलिस ने एक पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके चलते गिरफ्तार किये गये लोगों के परिजनों ने मोहम्मदाबाद मुख्य मार्ग जाम कर दिया था। जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर दोनो गिरफ्तार किये गये लोगों सत्यनारायण और विकास को छोड़ दिया था। जिस पर दूसरा पक्ष आक्रोषित होकर बलबे पर उतारू हो गया। जिसके बाद उपद्रवियों ने मीडिया, पुलिसकर्मियों व भीड़ के ऊपर जमकर ईंटपत्थर चलाये।

इस सम्बंध में भाजपा नेता सुशील शाक्य, मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, मिथलेश अग्रवाल, प्रांशुदत्त, भास्करदत्त द्विवेदी पहले ही मोहम्मदाबाद जाकर पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मांग कर चुके हैं। लेकिन गिरफ्तारी न होने से आक्रोषित भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील शाक्य ने कहा कि मोहम्मदाबाद व स्थानीय पुलिस इस समय सत्ताधारी मंत्री के दबाव में आकर आरोपियों की गिरफ्तारी में नानुकुर कर रही है। भारतीय जनता पार्टी इसका घोर विरोध करती है। पुलिस अपनी जगह पर ठीक काम करे लेकिन सत्ताधारी लोग उसे अपने दबाव में लिए हुए हैं। कुछ क्षेत्रीय लोग मोहम्मदाबा में गुन्डा टैक्स वसूलने के लिए अपना वर्चस्व बना रहे है। जिसमें उनकी मदद सत्ताधारी लोग बखूबी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में वह डीआईजी व डीजीपी से बात करेंगे और अगर शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो भारतीय जनता पार्टी कोई बड़ी भूमिका बनायेगी।

[adrotate banner="2"]