राज्य कर्मचारी महासंघ 12 नवम्बर से करेगा अनिश्चितकालीन हड़ताल

0
97

FARRUKHABAD : प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों ने 12 नवम्बर से अनिश्चित कालीन हड़ताल करने का आह्वान किया है। इस सम्बंध में पत्रकारों से बात करते हुए कर्मचारियों ने बताया कि जनपद के समस्त कर्मचारी 12 नवम्बर से अहिंसात्मक तरीके से पूर्ण बनायेंगे।RAJYA KARMCHARI SANGH

[adrotate banner="3"]

उन्होंने कहा कि जनपद में घूम घूम कर सभी पदाधिकारी कार्यालय में जाकर कार्यालय बंद कराकर हड़ताल सफल बनायेंगे। हड़ताल को सफल बनाने हेतु टोलियों का गठन किया गया है। जिसमें शेष नरायन सचान, सुरजीत सक्सेना, विजय सिंह, ओमवीर सिंह, चन्द्र प्रकाश भारद्धाज, सफदर हुसैन, सुबोध तिवारी आदि कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारी घूम घूम कर हड़ताल को सफल बनाने का कार्य करेंगे।

जिलाध्यक्ष शेष नरायन सचान ने बताया कि सबसे पहले कोषागार बंद करायेंगे। लेकिन कोई वृद्व जीवन प्रमाणपत्र इत्यादि के लिए आया है तो उनके कार्यों में व्यवधान नहीं डाला जायेगा। बाकी सभी कार्य बंद रहेगा।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

वार्ता के दौरान सुरजीत सक्सेना, विजय सिंह राठौर, चन्द्रप्रकाश, रवीन्द्र कुमार, यश कुमार, अत्रेय राठौर, अटल शुक्ला, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]