राज्य कर्मचारी महासंघ नें मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

0
156

FARRUKHABAD : उ०प्र० राज्य कर्मचारी महासंघ नें राज्य कर्मचारियों लिपिक संबर्ग, चतुर्थ श्रेणी, एवं पीआरडी जवानों, रसोईयों, ग्राम पंचायत कोऑर्डिनेटरों, आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों, कम्प्यूटर शिक्षकों, आशा वहुंओं, आदि की समस्याओं के सम्वन्ध में मुख्यमंत्री को सम्वोधित 30 सूत्रीय एक ज्ञापन जिलाधिकारी पवन कुमार को सौंपा।

[adrotate banner="3"]

up rajya karmchari mahasanghसैकड़ों की संख्या में राज्य कर्मचारी एकत्र हुये और उन्होने राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। दिये गये ज्ञापन पत्र में कहा है सरकारी क्षेत्र में काम करने बाले विभिन्न कर्मचारियों जैसे:लिपिक संबर्ग, चतुर्थ श्रेणी, एवं पीआरडी जवानों, रसोईयों, ग्राम पंचायत कोऑर्डिनेटरों, आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों, कम्प्यूटर शिक्षकों, आशा वहुंओं को 11 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय वेतन दिया जाये। केन्द्र की भांति राज्य कर्मचारियों को भत्ते दिये जायें। लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन दिया जाये। रिक्त पदों को भरा जाये।

केन्द्र के समान पेंशन केयर भत्ता सभी चिकित्सालयों में लागू किया जाये। चकवंदी विभाग को राजस्व विभाग में विलय किया जाये। पेंशन पूर्व की भांति स्वीकृत की जाये। स्थानीय निधि लेखा के लिपिक संबर्ग का स्ठाफिंग पैटर्न पुर्नगठन किया जाये। आवकारी विभाग के लिपिकों का आवकारी निरीक्षक पदों पर प्रोन्नति कोटा 10 से बढ़ाकर 25 प्रतिशत किया जाये। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के कर्मचारियों को सचिवालय के समान वेतन व भत्ते दिये जायें। राज्य कर्मचारियों का स्थानान्तरण राजनैतिक दवाव में न किया जाये पारदर्शी नीति अपनाई जाये।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
डीआरडीए कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाये तथा उन्हे समस्त सुविधायें प्रदान की जायें। विद्यालयों में कार्यरत रसोईयों के नवीनीकरण की प्रक्रिया समाप्त की जाये। उनकी नियुक्ति स्थाई की जाये दुर्घटना होने पर 5 लाख रूपये का मुआवजा परिजनों को दिया जाये। इसी प्रकार आशा बहुओं की पदोन्नित एएनएम पद पर की जाये। जिनकी समय पर दुर्घटना होने पर 5 लाख का मुआवजा दिया जाये। जिला पंचायत एवं वेसिक शिक्षा परिषद के कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाये तथा उन्हें एसीपी की सुविधा उपलव्ध कराई जाये। राज्य कर्मचारियों के मृतक आश्रितों को योग्यतानुसार नियुक्ति की जाये। इसी के साथ ही कई अन्य मांगें भी ज्ञापन पत्र में मुख्यमंत्री को प्रेषित की हैं। ज्ञापन देने बालों में राकेश सारस्वत, सुरजीत सक्सेना, सुवोध तिवारी, रमाकान्त यादव, शैलेन्द्र दुबे, सफदर हुसैन, अनिल पाल, विजय सिंह, विकास शुक्ला, चन्द्रप्रकाश भारद्वाज सहित आधा सैकड़ा से अधिक राज्य कर्मचारी विभिन्न विभागों के मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]