राज्य कर्मचारियों की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, बंद कराये कार्यालय

0
90

FARRUKHABAD : राज्य कर्मचारियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल के चलते दूसरे दिन भी कलेक्ट्रेट पहंुचकर राज्य कर्मचारियों ने कार्यालय बंद कराये। इस दौरान राज्य कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। राज्यकर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी तब तक वह हड़ताल जारी रखेंगे।RAJYA KARMCHARI1

[adrotate banner="3"]

कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं राज्य कर्मचारी महासंघ के साझा मंच द्वारा राज्य कर्मचारी अधिकार मंच के प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर राज्य कर्मचारी अपनी विभिन्न 16 सूत्रीय मांगों को लेकर अपनी अनिश्चितकालीन हडताल पर चले गये। जिसमें स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, खण्ड विकास कार्यालय, नलकूप विभाग, अमीन संघ एवं लेखपाल संघ आदि सहित सभी राज्य कर्मचारियों ने अपने कार्यालय बंद कर दिये और अपने अपने सरकारी कार्यों से विरत रहे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

कर्मचारी नेताओ ने कहा कि सरकार द्वारा प्रशासन से कर्मचारियों पर दबाब बनाने की कोशिश की जा रही है। कर्मचारी उनके (प्रशासन की) भ्रम पैदा करने की स्थिति में नहीं आयेंगे। वहीं इस हडताल में 16 नबम्वर तक आवश्यक आपत्ति कालीन सेवाओं को हडताल से बाहर रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि 16 नबम्वर तक हमारी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई न की गयी तो ऐसी स्थिति पर 17 नबम्वर से सभी आवश्यक सेवाएं भी ठप्प कर दी जायेगी। आन्दोलन में सभी विभागों के राज्य कर्मचारी शामिल रहे। राज्य कर्मचारी संघ के दो बडे संगठनों की अनिश्चितकालीन हडताल को देखते हुये पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।

[adrotate banner="2"]