राज्यसभा की रेस: अमर को मिल सकता है सपा का साथ

0
111

AMAR MULAYAMडेस्क: राज्यसभा की दस सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही राजनीतिक जोड़तोड़ तेज हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह, बेनी प्रसाद वर्मा और सपा से निष्कासित चल रहे अमर सिंह को राज्यसभा पहुंचने की रेस में शामिल माना जा रहा है।

[adrotate banner="3"]

सर्वाधिक छह प्रत्याशी सपा के चुने जाएंगे। सपा महासचिव रामगोपाल यादव का फिर से राज्यसभा पहुंचना लगभग तय है। वहीं, अमर सिंह को भी सपा का समर्थन मिलने की उम्‍मीद जताई जा रही है।

राज्यसभा की जिन दस सीटों के लिए चुनाव होने हैं, वे बसपा के छह, सपा के तीन और भाजपा के एक सदस्य का कार्यकाल पूरा होने पर रिक्त हो रही हैं। इस बार समीकरण बदले हुए हैं। सपा के छह प्रत्याशी चुने जाएंगे और बसपा के दो। भाजपा और कांग्रेस-रालोद से एक-एक सदस्य राज्यसभा पहुंचेगा।

सपा में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को ही सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने केंद्रीय संसदीय बोर्ड का पुनर्गठन किया है। औपचारिक तौर पर इसी में प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगनी है। सपा के जिन तीन सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें रामगोपाल यादव फिर से राज्यसभा जाएंगे।[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]