राजेपुर से जैथरा तक सचिन और नरेंद्र को सुनने के लिए भीड़ जुटी

0
111

Sachin yadavफर्रुखाबाद: आज़ाद उम्मीदवार सचिन सिंह यादव ने दूसरे दिन भी हेलीकाप्टर का सहारा लेकर ताबड़तोड़ 5 जनसभाएं कर डाली| उनके साथ उनके पिता नरेंद्र सिंह यादव और पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर सभी सभाओ में पहुंचे| सभाओ को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी संभाली दृगपाल सिंह बॉबी, देशराज सिंह शाक्य, विजय कुमार पाल, दिलशाद हसन आदि पुराने सपाइयों ने|

[adrotate banner="3"]

सचिन की पांचो सभाओ में जमकर भीड़ उमड़ी| जिस तरह से बागी प्रत्याशी के लिए उमड़ रही है अगर वोटो में तब्दील हुई तो फर्रुखाबाद की लोकसभा सीट पर प्रथम तीन स्थानो में सचिन यादव का स्थान तो तय है| हालाँकि पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव का दावा है की उनके पुत्र सचिन यादव की जीत तय है| उन्हें हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है| सचिन को युवा होने का सबसे बड़ा फायदा मिल रहा है| उनकी चुनावी जंग भी मुद्दो पर आधारित है| वे भ्रष्टाचार और गुंडों के आतंक से जिले को मुक्त रखना चाहते है|
sachin Sabha
सचिन सिंह की सभा सबसे पहले राजेपुर में हुई उसी समय सपा के शिवपाल सिंह यादव की सभा भी चल रही थी| उसके बाद नवाबगंज के अचरा में हुई सभा में भी भारी भीड़ जुटी| अलीगंज के नगला मोहन (जैथरा) के बाद सचिन का काफिला मोहम्दाबाद में पंहुचा जहाँ दो दिन पहलेमुलायम सिंह यादव ने सभा की थी| स्थानीय भारी भीड़ से नरेंद्र सिंह यादव और सचिन सिंह ने 24 तारीख को जमकर कैंची चलाने की दरकार की| सचिन की आखिरी सभा याकूतगंज में सम्पन्न हुई|

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]