राजेन्द्र नगर महोत्सव में फिर जुटी ऐतिहासिक भीड़

0
100

rajendr ngr mhotsavफर्रुखाबाद: पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव के पिता बाबू राजेन्द्र सिंह की याद में आयोजित होने वाले महोत्सव में जिस तरह से भीड़ उमड़ी उसने राजनीति के धुरंधरों की गणित एक बार फिर से बिगाड़ कर रख दी| मोहत्सव में सपा के विधायक व कई पूर्व पदाधिकारी शामिल हुए|
मोहम्दाबाद संकिसा रोड पर स्थित राजेन्द्र नगर में आयोजित समारोह का शुभारम्भ पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह व सपा विधायक अजीत कठेरिया ने दीप जला कर व राजेन्द्र सिंह के चित्र पर माला पहनाकर किया| जिस समय महोत्सव के अध्यक्ष सचिन सिंह अपने पिता व अन्य समर्थकों के साथ सड़क से गुजरे तो भीड़ जुलूस में परिवर्तित होती चली गयी|

[adrotate banner="3"]

पांडाल भी खचाखच भरा था| पूर्व मंत्री ने कई योजनाओ का शिलान्यास भी किया| समारोह में पूर्व मंत्री के पुराने सहयोगी कार्यकर्ता भी पंहुचे| जिसमे पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर, कायमगंज के विधायक अजित कठेरिया, सपा नेता दिलशाद अहमद सिद्दीकी आदि प्रमुख रूप से रहे| इस दौरान मंच से बोलते हुये पूर्व मंत्री ने कहा की राजेन्द्र नगर महोत्सव का मकसद केबल क्षेत्र के लोगो से मिलाप का एक माध्यम है| समारोह के अध्यक्ष सचिन सिंह यादव ने कहा की समारोह में विभिन्य प्रकार की जानकारी दी जायेगी| जिसको लेकर लाभ प्राप्त किया जा सकता है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]