राजनैतिक कौशल देख ‘कौशलेन्द्र’ पर फिर कांग्रेस का हाथ

0
122

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कांग्रेस में सक्रिय रहकर संगठन और समाज को पंजे में जकड़े रहने के हुनर को देखते प्रदेश नेतृत्व में कौशलेन्द्र यादव पर फिर अपना भरोसा दिखाया है| उन्हें प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी फिर एक बार उन्हें सौपी है|
शहर के बढ़पुर निवासी कौशलेन्द्र सिंह पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के खास करीबियों में सुमार है| जिसके चलते वह जिले की राजनिति के साथ ही दिल्ली और लखनऊ की राजनीति में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराते रहते है| जब से प्रदेश की कमान प्रदेश अध्यक्ष लल्लू के हाथ में आयी है और यूपी की राजनिति में  प्रियंका वाड्रा नें अपना दखल देंना शुरू किया| उसके बाद से कौशलेन्द्र का राजनैतिक कौशल प्रदेश नेतृत्व की नजर में भी आया है|
जिसके परिणाम स्वरूप उनकी पुन: प्रदेश सचिव के पद पर ताजपोशी हो गयी| जिसके बाद उन्हें बधाई देनें वालों का ताँता लगा है|
यूपी में पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की अपनी रणनीति के तहत संगठन को विस्तार दिया है। इसमें जातीय समीकरणों का ध्यान रखते हुए दो नए उपाध्यक्ष, 6 नए महासचिव, 22 सचिव और दो संगठन सचिव बनाए गए हैं। संगठन विस्तार के बाद अब प्रदेश कमेटी में 40 फीसदी पिछड़ी जातियों का प्रतिनिधित्व हो गया है। अति पिछड़ी जातियों पर विशेष फोकस किया गया है। सामान्य जातियों को भी 30 फीसदी प्रतिनिधित्व मिला है।

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]