दबंग सभासद प्रत्याशी ने जक्रांपा के नगर अध्यक्ष को घर घुसकर पीटा, तोड़-फोड़

0
131

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला अमीन खां सर्वोदय नगर निवासी जनक्रांति पार्टी के शहर अध्यक्ष डा0 राघवेन्द्र राजपूत को सभासद प्रत्याशी जौली राजपूत व उनके समर्थकों ने जमकर धुनाई कर दी। नगर अध्यक्ष के घर में घुसकर कीमती सामान भी तोड़ दिया।

[adrotate banner="3"]

जनक्रांति पार्टी के नगर अध्यक्ष डा0 राघवेन्द्र राजपूत ने बताया कि वह गुरुवार को श्यामनगर से वापस आ रहे थे। तभी मोहल्ले के पास ही अनिल खां ने जौली राजपूत व उसके 10-12 समर्थकों ने घेर लिया और जमकर धुनाई कर दी। राघवेन्द्र राजपूत ने बताया कि किसी तरह से जान बचाकर मैं अपने घर में घुस गया व दरबाजा अंदर से बंद कर लिया। लेकिन सभासद प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने घर का मुख्य दरबाजा तोड़कर घर में रखा कीमती सामान तोड़ दिया व मारपीट की। राघवेन्द्र राजपूत ने बताया कि इस घटना से पूर्व जौली राजपूत के कुछ समर्थक किरन टाकीज के पास मुझसे मिले थे। जिन्होंने सभासद प्रत्याशी को समर्थन देने को कहा था। समर्थन देने से मना करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी 20 मार्च को उनके साथ मारपीट की घटना हो चुकी है।

सभासद प्रत्याशी जौली राजपूत ने बताया कि वह अपने बार्ड में वोट मांग रहा था। तभी दोनो लोगों के समर्थकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद होते-होते मामला मारपीट तक पहुंच गया। घर में तोड़फोड़ करने की बात गलत है। मामला राजनीतिक विवाद को लेकर हुआ है।

पीड़ित जनक्रांति पार्टी के शहर अध्यक्ष ने थाना मऊदरवाजा में घटना के सम्बंध में तहरीर दी है। पुलिस ने जौली राजपूत, उसके भाई अचल मणी व जैमिनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

[adrotate banner="2"]