राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

लखनऊ: प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस का कहर लगातार जारी है जिससे जनजीवन बुरी तरह से परेशान है| इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में कल से बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है| यह बारिश 21 से 24 अगस्त तक प्रदेशभर में होने की सम्भावना है|इसके साथ ही 50 से अधिक जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।
प्रदेश ने वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 21 अगस्त को लखनऊ समेत मध्य और पूर्वी यूपी में तेज बारिश के पूर्वानुमान हैं। 22 अगस्त से इसमें और वृद्घि होगी जिसके परिणाम स्वरुप 23 व 24 अगस्त को पूरब से पश्चिम तक बादल जमकर बरसेंगे। जिससे आम जनमानस को उमस से रहत मिल सकती है|