रहस्यमय ढंग से गोली लगने से अधेड़ की मौत

0
136

file photoफर्रुखाबाद: शुक्रवार की रात शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खिन्नीनगला में रामनाथ जाटव के घर के अंदर दामाद मृत अवस्था पड़ा देखा| जिसकी सूचना पुलिस को दी गई| पुलिस मौके पर जाकर छानबीन में लगी| आखिर इस आदमी ने गोली अपने आप मारी या किसी और ने क्योकि कि मृतक के सीने पर गोली लगने का निशान दिखाई दे रहा है|

[adrotate banner="3"]

मृतक की पत्नी शशि जाटव ने वताया कि शुक्रवार शाम को यह ट्रक खड़ा करके घर पर आ गए| और मुझसे कहा की खाना वनाओ मै खाना पका रही थी| करीब 8.30 बजे कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी| जब हम घर के अंदर देखा कमलेश जमीन पर पड़े हुए थे| और खून बहे रहा था| महिला ने कहा की 18 माह पहले ही गंगा जी के किनारे शादी की थी| जबकि शशि का पहला पति मर चुका है| पहले पति से दो-तीन वच्चे भी है| | कुछ दिनों पहले सातनपुर मंडी में गेहू चोरी के मामले में शशि जेल भी जा चुकी है|

मृतक कमलेश पुत्र रामनरेश तिवारी निवासी वालाजीपुरम कादरीगेट का रहने वाला था| कमलेश के दो छोटे भाई भी है| जो कि अपनी माँ के साथ रहते है| सवसे छोटा भाई लटूरी तिवारी उससे बड़ा सुनील तिवारी है| वो लोग अपने परिवार के साथ ही रहते है| जिस तरीके से सीने पर गोली लगने का निशान दिखाई दे रहा है| उससे लोग वता रहे कि यह किसी और ने ही गोली मारी होगी नही तो यदि गोली कमलेश ने अपने आप मारी होती तो निशान तिरछा दिखाई देता जबकि निशान सीधा दिखाई दे रहा है| पुलिस को सूचना शुक्रवार कि रात 9 बजे दी गई थी| जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सीओ सिटी फ़ोर्स के साथ रात्रि 1 बजे घटना स्थल पर पहुंचे| पूछताछ में घर के लोगो ने वताया कि इन्होने आत्म हत्या कर ली है| पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद कर लिया है|

खबर लिखे जाने तक शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है| शहर कोतवाल ने वताया कि मृतक कि पत्नी ने तहरीर दी है| कि मेरे पति ने आत्म हत्या कर ली है| जबकि मृतक के भाई सुनील तिवारी का कहना कि मेरे भाई आत्म हत्या नही कर सकते है| इस घटना में कोई राज जरूर छिपा है| जो पुलिस के सामने नही आ पाया होगा|

[adrotate banner="2"]