रविवार को चलेगा महिला मतदाता पंजीकरण हेतु विशेष अभियान

0
97

FARRUKHABAD : मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने निर्देश जारी किये हैं कि महिला मतदाताओं को मतदाता सूची में पंजीकृत किये जाने के लिए रविवार 24 नवम्बर को महिला मतदाता विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जायेगा। जनपद में भी विशेष अभियान के लिए निर्देश दिये गये हैं। soochi punreekshan

[adrotate banner="3"]

जिसमें जनपद के बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सम्प्रति चल रहे अर्हता तिथि 1 जनवरी 2014 के आधार पर समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में 24 नवम्बर रविवार को महिला मतदाताओं के पंजीकरण हेतु विशेष अभियान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाये।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपील की है कि सभी पात्र महिला मतदाताओं से अपेक्षा की जातती है कि 24 नवम्बर को हो रहे विशेष अभियान दिवस में यथानिर्दिष्ट स्थलों पर पहुंचकर अपना नाम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नमावली में शामिल करा लें।

[adrotate banner="2"]