रमजान: पहले रोजे का अफ्तार 11 जुलाई को 7:12 बजे

0
105

FARRUKHABAD : रमजान का पाक महीना 11 जुलाई को शुरू हो जायेगा। बुधवार को चांद दिखने के साथ ही मौलानाओं ने रमजान की घोषणा कर दी। जिसके अनुसार 11 जुलाई को 7ः12 बजे पहले रोजे का अफ्तार होगा। जिसके बाद दूसरे रोजे की शहरी का वक्त 12 जुलाई को 3ः47 बजे निर्धारित किया गया है।

[adrotate banner="3"]

moon[bannergarden id=”8″]
जनपद में भी रमजान की तैयारियों को लेकर बाजार में खूब रौनक दिखी। लोग रमजान शुरू होने से पहले ही मेवे व सेवाइंया खरीदने में जुट गये। रोजेदारों की खरीदारी की चैकसी के लिए प्रशासन की तरफ से नगर में पुलिस फोर्स तैनात रहा। मस्जिदों के किनारे भी विशेष चैकसी रखी गयी। लोगों को उनके जानवर शहरी व अफ्तार के समय के अलावा नमाज के वक्त न निकालने की हिदायत दे दी गयी। लेकिन नगर पालिका की तरफ से साफ सफाई व्यवस्था पर न के बराबर ध्यान दिया गया। मुस्लिम बस्तियों में कीचड़ से गलियां बजबजा रहीं हैं। कूड़े के ढेर गलियों में जमा हैं। जिससे रोजेदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]