फर्रुखाबाद (शमसाबाद): भाजपा नेताओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर जगह जगह रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया| सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्टीय एकता दिवस के रूप में मानते हुए कार्यक्रम आयोजित किये गए|

लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज ग्राम दलेलगंज में भाजपा नेता अमर सिंह खटिक तथा नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता सहित तमाम नेताओं ने बड़ी संख्या में रन फॉर यूनिटी में भाग लिया और सरदार बल्लभ भाई पटेल अमर रहें के गगन भेदी नारे लगते हुये फैजबाग पहुंचे जहाँ स्थित पटेल प्रतिमा पर माल्यर्पण कर मिष्ठान बितरित किया इस मौके पर भाजपा नेता अमर सिंह खटिक, चेयरमैन विजय गुप्ता, जय गंगवार, डॉ.बी.के गंगवार, सुभाष वर्मा, के.के. राजपूत, सुनील रावत, श्याम मिश्रा सहित तमाम लोगों ने माल्यार्पण किया इस कार्यक्रम में दलेलगंज में स्थित बीरांगना रानी अवन्ती बाई शिक्षण संस्थान व पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय कुइयां खेरा के प्रधान अध्यापक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने विद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ ध्वजारोहण कर नारे लगाये|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
रन फॉर यूनिटी में नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ दौड़े भाजपाई
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


