रणबीर को ‘किस’ करने वाली फोटो पर भड़कीं कट्रीना

0
150

katrina-angry1नई दिल्ली:रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियाें में बने रहते हैं। इन दिनों दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसे लोग उनकी सबसे क्यूट तस्वीर बता रहे हैं। इस तस्वीर में कट्रीना कैफ अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। ये रही दोनों की वो तस्वीर, जो देखने में सेल्फी लग रही है। इसमें रणबीर कपूर का एक्सप्रेशन भी कमाल का है।

[adrotate banner="3"]

हालांकि इस तस्वीर का असली सच सामने आ गया है। दरअसल, जिस तस्वीर को रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ की सबसे क्यूट तस्वीर बताया जा रहा है, वो असल में नकली है। जी हां, दोनों के फैंस ने एडिट कर इसे बनाया है। यानी पूरा फोटोशॉप का कमाल है।

अक्षय कुमार ने करण जौहर के सामने ही उनका उड़ाया मजाक

अब ऐसे में कट्रीना कैफ का गुस्सा होना लाजिमी है। जबकि ओरिजनल तस्वीर में कट्रीना कैफ की जगह रणबीर कपूर के साथ फोटोग्राफर अतुल कास्बेकर हैं। इस तस्वीर में उनकी जगह कट्रीना कैफ का चेहरा चिपका दिया गया और यह तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। ये रही ओरिजनल तस्वीर।

[adrotate banner="2"]