रठौरा नगला नीव के प्रधान के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव

0
130

फर्रुखाबादः विकास खंड कमालगंज के ग्राम रठौरा नगला नीव के लगभग एक दर्जन ग्राम पंचायत सदस्यों ने गुरुवार को अपने ग्राम प्रधान के विररुद्ध जिलाधिकारी के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया है।

[adrotate banner="3"]

Rathora Nagla Neevनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों का आरोप है कि ग्राम प्रधान अचला देवी विकास कार्याें में रुचि नहीं ले रही हैं। आज तक ग्राम पंचायत की एक भी बैठक नहीं बुलायी गयी है। यदि कोई बैठक हुई भी हो तो उसे फर्जी माना जाये, क्योंकि हम लोगों को आज तक बैठक की सूचना ही नहीं दी गयी। जानकारी मिली है कि ग्राम प्रधान का पति पुष्पेंद्र ग्राम पंचायत सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षरों से कार्रवाई पूर्ण कर रहा है। अविश्वास प्रस्ताव पर कुल 13 में से 11 सदस्यों ने हस्ताक्षर कर अपने शपथपत्र भी जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किये गये।

अविश्वास प्रस्ताव पर मुकेश कुमार, विजय कुमार, महावीर, पुष्पा देवी, रूबी, क्रपांति, धर्मेंद्र, किताब श्री, सुरेश सिंह, प्रेमवती व विमला देवी ने हस्ताक्षर किये हैं।

[adrotate banner="2"]