रघुराज व शिवपाल चाहे तो भाजपा में हो विलय: केशव

0
118

कानपुर:संगठन और अधिकारियों की बैठक लेने के लिए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो दिन के प्रवास पर शहर में हैं। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हम तो चाहते हैं कि विपक्षियों का महागठबंधन हो तब हम प्रदेश में 73 सीट पक्का जीतेंगे। गठबंधन की संभावना के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि शिवपाल और रघुराज चाहें तो अपने दलों का विलय भाजपा में कर सकते हैं। सीटों के बंटवारे की भाजपा में गुंजाइश नहीं है।
एससी एसटी एक्ट को लेकर बढ़ रही नाराजगी के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोई मुकदमा जबरदस्ती या झूठा दर्ज नहीं होने दिया जाएगा। सरकार इस तरह निगरानी करेगी कि कानून का दुरुपयोग कोई न कर सके। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना का नाम आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों में शामिल होने के सवाल पर बोले कि जनगणना कांग्रेस के समय हुई थी, तभी गड़बडिय़ां हुई होंगी। योजना का लाभ वास्तविक पात्रों को ही मिले, इसके लिए जांच कराई जा रही है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]