रक्तदान शिविर में 19 पुलिस कर्मियों नें किया महादान

0
128

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस लाइन फतेहगढ़ में आयोजित रक्तदान शिविर में पुलिस कर्मियों नें कोई खास दिलचस्पी नही दिखायी| केबल 19 नें ही रक्तदान किया|
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें फीता काटकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया| एच डीएफसी बैंक के तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर में पुलिस कर्मियों को जागरूक किया गया| सीओ अमृतपुर रविन्द्र कुमार राय व यातायात निरीक्षक रजनेश कुमार के साथ ही 19 पुलिस कर्मियों नें रक्तदान किया| रक्तदान करनें वाले पुलिस कर्मियों को प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया| एसपी नें कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को प्रत्येक तीन माह पर रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें जितनी रक्त की आवश्यकता है, उतनी मात्रा में लोग रक्तदान नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि निश्चित रूप से रक्तदान करें तथा लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]