रंग लगाने से मना करने में खूनी संघर्ष,तमंचे लहराये

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)होली के त्यौहार पर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद जमकर मारपीट के दौरान लाठी-डंडे चले| इस दौरान तमंचे भी लहराये गये|जिससे महिला सहित तीन गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| उन्हें सीएचसी भेजा गया| महिला ने चेन लुटने का भी आरोप लगाया है|पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम बदनपुर निवासी रणवीर का पुत्र अनुज व मनोज कुमार का पुत्र होली खेल रहे थे| उसी दौरान अनुज ने मनोज के पुत्र पर रंग डाल दिया|जिसके बाद दोनों में जमकर झगड़ा हो गया| रणवीर का कहना है कि जब वह इसकी शिकायत करने के लिए मनोज के घर गया तो उनके घर वाले हमलावर हो गये| उन्होंने लाठी-डंडो से जमकर पीट दिया|रणवीर उनकी पत्नी सुधा कृष्ण मुरारी घायल हो गये|
वही दूसरे मनोज पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने मारपीट कर मनोज की माँ मुन्नी देवी की चेन लूट ली| दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले|इस दौरान तमंचे भी लहराये गये|घटना में रणवीर,सुधा,कृष्णमुरारी,मुन्नी देवी,लल्ला व उसकी पत्नी विमलेश घायल हो गये| घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये|उन्होंने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया|
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि तमंचा लहराने का मामला झूठा है|केबल झगड़ा हुआ है| जांच की जा रही है|