रंगोली और कमल मेहदी के बाद भाजपा से जोड़ेंगी टिफिन बैठकें, सुहागिले भोज और किटी पार्टी

0
128

BJP GROUP LUNCHफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी की मुहिम में महिलाओं को जोड़ने के लिए अब ‘टिफिन बैठकें’ होंगी। भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले चलने वाले अभियान में जगह-जगह ‘सामूहिक भोज’ कार्यक्रम किए जाएंगे। साथ ही कमल-मेहंदी, कमल-रंगोली और झंडा लगाओ अभियान चलता रहेगा।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
नरेंद्र मोदी की नीतियों के प्रचार को गांवों व वार्ड स्तर पर छोटी बैठकें होगी। सभी वर्गो की महिलाएं इनमें शामिल होंगी। इन बैठकों की विशेषता यह रहेगी कि सभी महिलाएं अपने घरों से लाए टिफिन से एक साथ भोजन करेंगी। टिफिन बैठकों में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करने के साथ मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया जाएगा। साथ ही भाजपा नेत्रियां घर-घर जाकर महिलाओं के हाथ पर भाजपा का चुनाव चिह्न कमल बनाएंगी।
रंगोली और कमल मेहदी प्रोग्राम चल रहा है-
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के फार्मूले को आजमाते हुए कमल मेहंदी अभियान कमल रंगोली अभियान भी जारी है। राजस्थान व दिल्ली में यह प्रयोग सफल हो चुका है। इसको अब यूपी में आजमाया जा रहा है। कमल की रंगोली घरों में बनाकर भाजपा नेत्रियां मतदाताओं को रिझाने का काम करेंगी। यह अभियान लोकसभा चुनाव तक हर बूथ तक चलाने की योजना है। घरों पर भाजपा का झंडा लगाने का अभियान भी महिला मोर्चा ने आरम्भ किया है ताकि घर-घर पर केसरिया फहराता दिखे। कमलावती ने बताया कि मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। उन महिलाओं तक भी भाजपा अपनी बात पहुंचा सकेगी, जो अखबार टीवी जैसे माध्यमों से दूर हैं। महिला मोर्चा घर तक पहुंचने और भावनात्मक रिश्ता जोड़ने की मुहिम चलाने को तैयार है।
[bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]