रंगभूमि जब सिय पगु धारी। देखि रूप मोहे नर नारी॥

0
271

ram vaaratफर्रुखाबाद: राम बरात में सभी बरातियो ने जमकर लुफ्त उठाया| वही राम-सिया के विवाह मंचन से बारात तक के कार्यक्रम में सभी मनोहारी झाँकियो को देख कर श्रद्धालु भावविभोर हो गये| राम बारत में जैसे ही श्री राम के गये में सीता जी ने वरमाला डाली तो रामचरित मानस की चौपाई “रंगभूमि जब सिय पगु धारी। देखि रूप मोहे नर नारी॥”लोगो की जवान पर तैर गयी|
शहर के लोहाई रोड स्थित सरस्वती भवन से प्रारम्भ की गयी श्री राम लीला मण्डल की राम बारात शहर के चौक, लोहाई रोड, गुदड़ी, पक्कापुल, किराना बाजार, से पुन: चौक होते हुए नेहरु रोड घुमना से होते हुए जनकपुरी लिंजीगंज बाजार पंहुची| जंहा राम सिया का विवाह सम्पन्न कराया गया| बरातियो ने नौटंकी का भी जमकर लुफ्त उठाया|
वही बारात में गणेश जी, सूर्य देव, शंकर जी, विष्णु व लक्ष्मी, बामन अवतार, मच्छ अवतार, कल्की अवतार, काली अखाड़ा, दुर्गा जी, रामदरवार अदि की लगभग दो दर्जन से अधिक झाँकियाँ निकली गयी| इस दौरान राम लीला कमेटी के अध्यक्ष अनिल तिवारी व मटन दुबे आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]