रंगबाजी में पक्कापुल बाजार में असलाहे लहराये फायरिंग

0
118

tmnchaफर्रुखाबाद : रविवार शाम नाला मछरट्टा निवासी दबंग युवकों का विवाद शहर के मोहल्ला चीनीग्रान निवासी पूर्व सभासद नौशाद के परिवारी युवकों से हो गया| दोनों में जमकर मारपीट हुई| विवाद के कुछ देर बाद बाइक सवार युवकों ने पक्कापुल बाजार में आकर फायरिंग की व असलहे लहराये। फायरिंग होने से बाजार बंद हो गया| पुलिस मौके पर पंहुचकर पूंछताछ कि|

[adrotate banner="3"]

पूर्व सभासद के अनुसार वह शेब बनवा रहे थे। उसी समय उन्हें पता चला कि उनके भतीजे से नाला मछरट्टा के कुछ लोगो के साथ मारपीट हो गयी है| उन्होंने दोनों पक्षों को अलग कर दिया। कुछ समय के बाद बाइक सवार कुछ युवक वहां पुन: आ गये। उन्होंने तमंचे निकालकर हवाई फाय¨रग कर दी। जिससे बाजार में लोग सकते में आ गये। फाय¨रग करने वाले युवक भाग गये। उन्होंने तिकोना व घोड़ा नखास चौकी प्रभारी को फोन पर घटना की सूचना दी। फाय¨रग करने वाले युवकों के नाम भी पुलिस को बता दिये।

तिकोना चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पक्कापुल पर झगड़ा होने की सूचना मिली थी। उन्होंने मोबाइल के सिपाहियों को मौके पर भेजा था। सिपाहियों ने मारपीट होने की पुष्टि की है। फाय¨रग होने की जानकारी उन्हें किसी ने नहीं दी है। जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

[adrotate banner="2"]