योगी सरकार के मंत्री ने जेल अधीक्षक को किया सम्मानित

0
161

फर्रुखाबाद: जिला जेल में लगातार बेहतर कार्य करने के चलते सरकार के गन्ना राज्य मंत्री ने जिला जेल अधीक्षक को सम्मानित कर उनकी पीठ ठोंकी और आगे भी बेहतर कार्य के करने की नसीहत दी|
जिला जेल अधीक्षक विजय विक्रम ने जब से जेल का कार्यभार ग्रहण किया तभी से लगातार सुधारात्मक कार्य किये जा रहे है| योग शिविर, स्वास्थ्य शिविर,नेत्र परीक्षण मशीन लगाना, जेल के भोजनालय में आधुनिकता, बंदियों में खेल भावना पैदा करने के लिये खेलकूद का आयोजन लगातार हो रहा है| जिससे बंदियों के व्यवहार में भी लगातार परिवर्तन आया है| जिसके चलते बीते दिनों मंत्री अर्चना पाण्डेय ने भी जिला जेल पंहुचकर नेत्र परीक्षण मशीन का लोकार्पण जेल के भीतर किया था|
इसी के चलते एक विजय दशमी के अवसर पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में आये गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]