अबैध खनन का टैक्टर पकड़ने पर साहब की दरोगा को कड़ी फटकार!

0
167

फर्रुखाबाद:(कंपिल) भय,भूख ना भ्रष्टाचार के नारे पर सत्ता में आयी योगी सरकार में माफियाओं की जड़े कितनी गहरी है उसका उदाहरण तब सामने आया जब अबैध रूप से खनन कर ले जा रही बालू की ट्राली पकड़ने पर दरोगा को कड़ी फटकार| जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है|
कंपिल थाने के दारोगा मोहर्रम की डियूटी पर रवेंद्र सिंह तोमर तैनात था| उसकी डियूटी ग्राम समाउद्दीनपुर पर लगी थी| मोहर्रम की डियूटी पर तैनात दारोगा को सूचना मिली की अबैध बालू खनन किये हुए एक ट्रैक्टर ट्राली जिजोटा के रास्ते से आ रही है।सूचना पर तत्काल दारोगा रवेंद्र सिंह तोमर अपने एक साथी के साथ पहुंच गए ।पुलिस को आते देख ट्रैक्टर चालक भाग गया। ट्रैक्टर ट्राली को दारोगा ने थाना कंपिल पहुचाने से पहले थाना अध्यक्ष महेंद्र कुमार त्रिपाठी को घटना के संबंध में अबगत कराया।
जैसे ही थानाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी को दरोगा रवेंद्र सिंह ने बताया कि उसने अबैध बालू खनन की ट्राली पकड़ी है| यह सुनते ही थानाध्यक्ष आक्रोशित हो गये| दरोगा ने आरोप लगाया कि ऑन ड्यूटी रहने पर ड्यूटी पर मौजूद न रहने की रिपोर्ट लगा दी। दारोगा ने बताया कि थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार त्रिपाठी की सह पर कंपिल में अबैध बालू खनन जोरो पर चल रहा है।जिसके लिए बालू माफिया मोटी रकम थाने में पहुचाते है। इसी लिये ट्राली पकड़ने पर उसके खिलाफ कार्यवाही करा दी गयी|
थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कोई अबैध खनन नही हो रहा है|आरोप गलत है| दरोगा की डियूटी जंहा थी उस जगह पर नही मिला इस लिये उन्हें फटकार लगायी गयी थी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]