बिलासपुर:भारतीय जनता पार्टी का ऑनलाइन सदस्यता महाभियान की मध्य प्रदेश के बिलासपुर में पोल खुलती नजर आई। भले ही बीजेपी के नेता अपनी पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रुप में प्रचारित कर रहे हों, लेकिन बिलासपुर में कुछ और ही कहानी नजर आई।
[adrotate banner="3"]
बीजेपी ऑनलाइन सदस्यता पर हंगामा उस समय मच गया जब बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला को ही सदस्यता लेने का बधाई संदेश मोबाइल से आ गया। इतना ही नही दूसरे संदेश में राजेंद्र शुक्ला को सदस्यता क्रमांक भी भेजा गया।
इस मामले को कांग्रेसियों ने बीजेपी का षडयंत्र करार दिया है और बीजेपी नेताओं द्वारा किए रहे दावों को खोखला बताया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला ने इस मामले में बीजेपी नेताओं के खिलाफ मानहानि दावा करने की बात कही है।
[adrotate banner="2"]

