यूपी से दिग्विजय बाहर, कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल,चुनाव की तैयारी शुरू

0
99

janardan dwivediनई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने रविवार को व्यापक संगठनात्मक फेरबदल किए। पार्टी प्रवक्ता जनार्दन द्विवेदी ने रविवार को इसका ऐलान किया। केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे संगठन में काम करने की इच्छा जता चुके अजय माकन तथा सीपी जोशी को महासचिव बनाया गया। सीपी जोशी को राजनीतिक रूप से संवेदनशील राज्यों जैसे बिहार और प. बंगाल का प्रभार दिया गया है। मधुसूदन मिस्त्री को उत्तर प्रदेश का प्रभार दिया गया है। अहमद पटेल राजनीतिक सचिव बने रहेंगे।

[adrotate banner="3"]

पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर फेरबदल की चर्चा पिछले कुछ दिनों से जोरों पर थी, खासकर राहुल गांधी द्वारा इसकी जरूरत जताए जाने के बाद इसे निश्चित ही मान लिया गया था।

महासचिवों की जिम्मेदारियां:

शकील अहमद: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़

मोतीलाल वोहरा: कोषाध्यक्ष, एआईसीसी प्रशासन

अहमद पटेल: सोनिया के राजनितिक सचिव

अजय माकन: कम्युनिकेशन, पब्लिकेशन

अंबिका सोनी: हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और सीपीओ

बीके हरिप्रसाद: छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा

सीपी जोशी: असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार

दिग्विजय सिंह: आंध्र प्रदेश, गोवा, कर्नाटक

गुरुदास कामत: गुजरात, राजस्थान, दादरा-नगर हवेली, दमन-द्वीव

जनार्दन द्विवेदी: एआईसीसी मीटिंग, एआईसीसी डिपार्टमेंट, कांग्रेस वर्किंग कमिटी, संगठन, संगठन चुनाव

लोइजेमो फलेरो: अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघाल, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा

मधुसूदन मिस्त्री: उत्तर प्रदेश, सेंट्रल इलेक्शन कमिटी
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]