यूपी सरकार खा गयी किसानो के 777 करोंड़:मुकेश राजपूत

0
136

mukrsh rajputफर्रुखाबाद: सांसद मुकेश राजपूत ने किसानो को धोखा दे रही प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र ने सूखे कि मार झेल रहे किसानो राहत देने के लिये 777 करोड़ रुपये सहायता करने के लिए दिए थे| लेकिन प्रदेश सरकार ने किसानो का पैसा ही पचा लिया|

[adrotate banner="3"]

फतेहगढ़ स्थित निरीक्षण भवन में पत्रकारों से किसानो कि समस्याओ को लेकर वार्ता करते मुकेश राजपूत ने कहा कि देश आजादी से पहले विदेश से आने वाला अनाज खाता था लेकिन किसान फिर भी सम्पन्न था| आज अनाज खुद का है तब भी किसान भूंखमरी कि जिंदगी जीने पर मजबूर है|

उन्होंने कहा कि वह जिले के कृषि विशेषज्ञयो से वार्ता करेगे और कम लागत में अधिक अनाज कैसे पैदा करे इस का समाधान निकालेगे| श्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश में किसान फसल खराब होने के कारण परेशान होनें के कारण आत्महत्या कर रहा है लेकिन प्रदेश सरकार अभी तक उन्हें मुआवजा देने का मन नही बना रही है| केंद्र ने पहले भी सूखे से परेशान किसानो को सहायता देने के लिये 777 करोड़ रुपये कि धनराशि प्रदेश सरकार को दी थी| लेकिन उस पैसा का क्या हुआ अभी तक पता नही चला|

श्री राजपूत ने कहा कि किसानो के नुकसान का आंकलन प्रदेश सरकार को कराना है| सरकार अपनी मशीनरी से जाँच करती है| लेखपाल पहले तो किसान के पास तक जाता ही नही और जाता भी है तो वह एसडीएम के हिसाब से ही रिपोर्ट लगाता है| उन्होंने कहा कि वह खुद किसानो के घरो पर जाकर उनसे मिलेंगे| इस दौरान विमल कटियार, दिलीप भारद्वाज अादि लोग मौजद रहे|

[adrotate banner="2"]