यूपी में मंडी टैक्स समाप्त करे योगी सरकार

0
126

फर्रुखाबाद:नगर उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के नगर व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया| जिसमे यूपी के भीतर मंडी टैक्स पूरी तरह से बंद करने की मांग की गयी|
नगर के अंगूरीबाग़ स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित नगर व्यापार मंडल के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा की सरकार लगातार जीएसटी में सुधार कर रही है| लेकिन अभी भी जीएसटी में सुधार करने की जरूरत है| जिसको लेकर सरकार से लगातार बात चल रही है| वही उन्होंने कहा की जब योगी सरकार बनी तो सीएम से भेट की गयी| उस समय मुख्यमंत्री ने कुछ समय माँगा लेकिन समय निकल जाने के बाद भी अभी तक उन्होंने मंडी टैक्स समाप्त करने के लिये विचार नही किया| जिसके चलते पुन: सीएम से भेट कर उनके सामने मांग रखी जायेगी|
उन्होंने कहा की प्रदेश में अपराध की हालत सामान्य है| जो व्यापारियों की समस्या होगी जिसके चलते डीजीपी से भेट की जायेगी|
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, जिलाध्यक्ष संजीब मिश्रा, प्रदेश मंत्री राजीव गुप्ता, नगर महिला अध्यक्ष सोनी शुक्ला, नगर अध्यक्ष इखलाख खान, राजनराय उर्फ़ जौली राजपूत व युवा नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किये| संचालन नगर महामंत्री राकेश कुमार सक्सेना ने किया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]