यूपी में भरपूर बिजली जलाओ, पैसा मत दो: मंत्री

0
113

electricलखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह ने शुक्रवार को गुजरात के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए बड़बोलेपन में अपनी ही सरकार की किरकिरी कराने वाला बयान दे दिया।

[adrotate banner="3"]

बहराइच जिले में लैपटॉप वितरण कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में पंडित सिंह ने कहा कि मोदी उत्तर प्रदेश की हर रैली में गुजरात की बिजली व्यवस्था का गुणगान करते हैं। असल में गुजरात में बिजली मोबाइल रिचार्ज की तर्ज पर दी जाती है। 100 रुपये जमा किया और 99 रुपये की बिजली जलाई तो आपूर्ति बंद।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दिन रात चाहे जितनी बिजली जलाओ। एक भी रुपया न दो। कोई देता है क्या बताओ? यहां कोई पूछने वाला नहीं हैं। राज्यमंत्री के इस बयान से राज्य सरकार के साथ-साथ उस बिजली विभाग की किरकिरी होती है जो खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास है।

[adrotate banner="2"]