आजमगढ़। आजमगढ में पूर्व सपा विधायक 35 वर्षीय सर्वेश सिंह सीपू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनके एक साथी 35 वर्षीय भरत राय की भी गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई है। घटना शुक्रवार सुबह करीब दस बजे तब हुई जब पूर्व विधायक अपने जीयनपुर स्थित आवास से निकलकर दरवाजे पर ही खडे वाहन में बैठने जा रहे थे।
[adrotate banner="3"]
उसी समय बाइक सवार तीन बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर हत्या दी। हत्यारे आजमगढ की ओर फरार हो गए। मौके पर हालात बेहद
तनावपूर्ण है। पुलिस व करीब पांच हजार गुस्साई भीड़ के बीच इस समय भी झपड़ चल रही है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
सर्वेश सिंह सन 2007 में सगडी विस क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक थे। जबकि 2012 में उन्होंने सदर से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा मगर विजयी नहीं हुए।
[adrotate banner="2"]


