लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण की अधिसूचना जारी कर दी।
[adrotate banner="3"]
आयोग ने 31 अगस्त को अंतिम रूप से मतदाता सूची के प्रकाशन का कार्यक्रम तय किया है। इस पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान डीएम-एसडीएम व बीएलओ के तबादले पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही आयोग ने नई नगरीय निकायों के गठन व सीमा विस्तार पर भी रोक लगा दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त के पंचायत चुनाव के लिए सितंबर में अधिसूचना जारी होने के संकेत दिए हैं।
[adrotate banner="2"]


