लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भयंकर तपिश का दौर बदस्तूर जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना से इंकार किया है। इस बीच पारा एक बार फिर 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया।
[adrotate banner="3"]
बीते 24 घंटों के दौरान इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 45.3, वाराणसी का 44.0, बांदा का 44.0 और राजधानी लखनऊ का 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मंगलवार सुबह राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में मौसम यथावत रहेगा। गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं के बराबर है।
[adrotate banner="2"]


